October 24, 2026 7:22 am

एनटीपीसी रिहंद में शारदीय नवरात्र के साथ विजयदशमी पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) एनटीपीसी रिहंद में शारदीय नवरात्र की संपन्नता के साथ ही विजयदशमी पर्व परंपरागत रूप से पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाया गया।सोन-शक्ति स्टेडियम में विजयदशमी के अवसर पर आयोजित रावण दहन हुआ।इस आयोजन में बहुत बड़ी संख्या में लोग रावण दहन देखने पहुंचे थे।रावण के धरती पर गिरते ही वातावरण जयघोष से गूंज उठा तथा रावण दहन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी रिहंद के सोन-शक्ति स्टेडियम में गुरुवार को असत्य पर सत्य,अधर्म पर धर्म,बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे पर्व का भव्य आयोजन किया गया था।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल श्रीवास्तव कार्यकारी निदेशक रिहंद द्वारा पूजन-अर्चन के साथ सम्पन्न हुआ। रावण दहन से पूर्व सोनशक्ति स्टेडियम में रंग-बिरंगी आतिशबाज़ी का प्रदर्शन हुआ जिसका उपस्थित भीड़ ने काफी आनंद उठाया।आतिशबाज़ी प्रदर्शन के उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा विधिवत पूजा करके विशालकाय रावण के पुतले को जलाया गया।मुख्य अतिथि श्री अनिल श्रीवास्तव ने समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर कर सत्य भलाई, सत्कर्म, त्याग, संयम, धर्म एवं कल्याणकारी समाज की कामना करते हुए सभी को दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामना दी गयी। उक्त अवसर पर सभी महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, वर्तिका महिला मण्डल की अध्यक्षा शिखा श्रीवास्तव एवं अन्य पदाधिकारीगण, सीआईएसएफ़ के डीसी, यूनियन एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण, कर्मचारीगण, सीआईएसएफ़ कर्मियों सहित हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!