October 24, 2026 7:23 am

जातिगत व्यवस्था में मुख्य पदों पर विराजमान अधिकारी कर रहे मनमानी

सोनभद्र। डाला (अर्जुन सिंह) तहसील ओबरा अंतर्गत डाला बाजार नंगर पंचायत में जातिगत व्यवस्थाओं में मुख्य पदों पर पोस्टिंग चर्चा का विषय। इसे प्रशासनिक मेहरबानी कहे या सुलभ व्यवस्था। डाला बाजार नगर पंचायत में इन दोनों एक ही जाति व्यवस्था की मुख्य पदों पर पोस्टिंग होने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। देखा जाय तो जिम्मेदार द्वारा मनमानी की कोई कोर कसर नही छोड़ी जा रही है। नंगर के मुख्य पदो पर जेई विजली विभाग द्वारा मनमानी को कोई तोड़ नही है जनता परेशान है लेकिन सुनते उन्ही का है जो अपनी विरादरी समाज के है। वही क्षेत्री लेखपाल ने तो हद ही पार कर दी डाला चढ़ाई निवासी ने अपनी जमीन बेची जब कि वे अनुसूचित जाति कर दुसाध के है। उन्हें मिली भगत से वैगा का रिपोर्ट लगाया गया। देखा जाय तो आज से पहले जितनी भी जमीन सम्बन्धित व्यक्ति ने बेची अपनी जाति दुसाध ही बताया और नगर के प्रतिष्टित लोग जानते भी है। लेकिन दाखिल खारिज करते समय जानकारी के अनुसार किसी के कहने पर जानबूझ कर रिपोर्ट भ्रामक लगाई गई। वही डाला चौकी की बात करे तो इतना अनुभवी की क्षेत्र में कहावतें चरितार्थ हो रही है। इसे इत्तेफाक कहे प्रशासनिक मेहरबानी या राजनीतिक दबाव लोगों में इसको लेकर जगह जगह तरफ तरफ की चर्चा हो रही है। और भी अधिकारी यहां विराजमान है जहां सुर्खियां चर्चे में है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!