October 24, 2026 8:02 am

माँ महामाया प्रतिमा विसर्जन एवं रामलीला समापन समारोह सम्पन्न

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) ग्राम पंचायत सागोबांध थाना बभनी में माँ महामाया की भव्य प्रतिमा का विधिवत विसर्जन एवं रामलीला समापन समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न इस आयोजन में ग्रामवासियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोपाल गुप्ता, रामलीला निर्देशक आर्यन गुप्ता, अध्यक्ष प्रदीप यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रामलीला मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवंत प्रस्तुत किया गया, वहीं माँ महामाया की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन विसर्जन यात्रा के साथ हुआ, जिसमें ग्रामवासी भारी संख्या में शामिल हुए और माँ महामाया को नम आंखों से विदाई दी। मंच पर घनश्याम गुप्ता, दशरथ प्रजापति, कमलेश गुप्ता, लालाबाबू गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, प्रदीप प्रजापति, रविकांत प्रजापति, सुजीत गुप्ता, जे.पी. गुप्ता, विजय गुप्ता, बिहारी गुप्ता, अंकित कुमार गुप्ता, भोला गुप्ता, मुरली मोहर गुप्ता, जयप्रकाश शर्मा, सुनील गुप्ता, संदीप जायसवाल, दीपनारायण गुप्ता समेत अन्य स्थानीय विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!