February 13, 2026 6:12 pm

पुलिस अधीक्षक ने दशहरा/विजयदशमी एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर्व की सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

सोनभद्र। जनपद में दशहरा/विजयदशमी एवं माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा निरंतर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना रॉबर्ट्सगंज, चोपन, ओबरा सहित अन्य थाना क्षेत्रों का दौरा किया तथा वहाँ आयोजित दशहरा मेले एवं प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों पर जनपदवासी निश्चिंत होकर श्रद्धा व उल्लास के साथ उत्सव मनाएँ, पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना और मुस्तैद है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!