October 24, 2026 7:24 pm

साहू समाज ने उत्साहपूर्वक मनाया गांधी जयंती

सोनभद्र (दुद्धी) साहू समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में दो अक्टूबर के अवसर पर वार्षिक महासम्मेलन एवं मिलन समारोह का आयोजन ग्राम खजूरी के सरस्वती शिक्षा निकेतन परिसर में गुरुवार को आयोजित की गई। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्य संगम एकेडमी वाराणसी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता साहू समाज के अध्यक्ष लक्ष्मीशंकर साहू सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शांत्री की जयंती मनाई। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने साहू समाज के उत्थान पर अपने अपने विचार रखे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि साहू समाज के स्वजातीय बंधु हमेशा एकजुट रहे, एकजुटता से रहेंगे तो हम अपनी समस्याओं का समाधान त्वरित पा सकते है,आज बिखरते समाज की देन है कि लोग अपनी समस्याओं को ले कर दर दर भटक रहे है और समाधान नहीं हो रहा।अपने बच्चों को शिक्षित बनाए और अच्छा संस्कार दे ताकि आप सामाजिक रूप से मजबूत हो सके।आज गांव गांव में प्रायः देखा जाता है कि युवा पीढ़ी नशा की लत में डूबता जा रहा है जिससे समाज और देश का भविष्य खतरे में होने जा रहा है बच्चो को नशा से दूर रखे।उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन का दुरुपयोग न करे उससे अपने भविष्य को सवारे। महासम्मेलन के दौरान समाज से जुड़े आए लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर डोमन राम, गोपाल प्रसाद, फूलचंद्र गुप्ता प्रवीण गुप्ता, सुभाष चंद्र, रामकुमार साहू, शंभूनाथ, आशीष गुप्ता, सूर्यमणि गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, राम जन्म गुप्ता, प्रेमचंद्र, नंदलाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!