October 24, 2026 7:24 pm

गांधी दर्शन द्वारा ही दुनिया में शांति स्थापित की जा सकती है- अनिल श्रीवास्तव

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) गांधी दर्शन द्वारा ही दुनिया में शांति स्थापित की जा सकती है। उक्त उदगार अनिल श्रीवास्तव कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख रिहंद ने एनटीपीसी टाउनशिप परिसर स्थित गांधी पार्क में आयोजित गांधी जयंती समारोह के दौरान व्यक्त किया गया। इसके पूर्व परियोजना प्रमुख के आगमन पर मालवीय मिशन की बच्चियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका और वर्तिका महिला मण्डल समिति की अध्यक्षा शिखा श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात परियोजना प्रमुख वर्तिका महिला मण्डल समिति की अध्यक्षा के साथ सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने गांधी जी की आदमक़द प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी गयी। अपने सम्बोधन में श्री श्रीवास्तव ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया को सत्य अहिंसा एवं सत्याग्रह का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें मेरा श्रद्धापूर्वक नमन है। महात्मा गांधी युगपुरुष थे उन्होंने पूरी दुनिया को दिखाया कि सत्य और अहिंसा के बल पर दुनिया में शांति स्थापित की जा सकती है। गांधीजी की विरासत हमें हमेशा देश के लिए समर्पित रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करती रहेगी। मैं बच्चों को बताना चाहता हूँ कि आप अपने जीवन में गांधी जी के आदर्शों को अपनाते हुए आगे बढ़ें जिससे आने वाला कल सुखमय हो।इस अवसर पर आयोजित समारोह में मालवीय मिशन, नवोदय मिशन तथा अंबेडकर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।इसी कड़ी में एनटीपीसी के कर्मचारियों ने गांधी जी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को जीवंत बना दिया।समारोह में एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों सहित यूनियन असोसियेशन के सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!