सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) गुरुवार को बीजपुर बाजार,दुधहिया मंदिर , शांतिनगर,मोटर गैरेज,कांट्रेक्टर कालोनी में स्थापित माता दुर्गा की प्रतिमाएं शांतिपूर्ण माहौल में गाजे बाजे के साथ नम आँखों से विसर्जित की गयी।डीजे की धुन पर गांजे बाजे साथ श्रद्धालु भक्त महिलाएं पुरुष बच्चे गीतों पर थिरकते हुए माता का जयकारा लगाते प्रतिमाओं को पंडित गोविंद बल्लभ पंत सागर में विसर्जित की गयी।थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा के अजीरेश्वर धाम, सेवकडाँड़, बख्रिहवा, नेमना,डोडहर की मूर्तियां भी पूरे सम्मान के साथ आस पास के जलाशयों में विसर्जित की गई। बीजपुर दुधहिया मंदिर बीजपुर बाजार,शांतिनगर की प्रतिमा विसर्जन में पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। शांति व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह मय अपने टीम के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर शांति ब्यवस्था पर पैनी नजर बनाए थे। जुलूस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवधारी गुप्ता, उपेन्द्र प्रताप सिंह, बग्गा सिंह, राजेश सिंह, कमलेश, कल्याण दास, रविन्द्र गुप्ता, राम अशोक, रिंकू श्रीवास्तव, विजयी यादव, एसपी दुबे के अलावा सैकड़ो की संख्या में महिलाएं, पुरूष बच्चे विसर्जन में शामिल हुए।
Author: Pramod Gupta
Hello









