सोनभद्र। आज 02 अक्टूबर 2025 को जनपद पुलिस द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों का स्मरण किया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह से स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व कर विश्व को नई दिशा दी, वहीं लालबहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर राष्ट्र की आत्मा को अभिव्यक्त किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से आग्रह किया कि वे भी सत्यनिष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा इन महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी ने भी पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात फॉलोवर व सफाईकर्मियों को कम्बल वितरित किए गए। जनपद के समस्त थानों व चौकियों पर भी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
Author: Pramod Gupta
Hello









