February 13, 2026 6:47 pm

बालिका सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत 4 व 5 अक्टूबर को बालीबाल प्रतियोगिता आयोजित

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) युवा जनकल्याण सेवा संस्था डोडहर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय बालक एवं बालिका अंतर राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। खेल आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सम्मान तथा उनको बेहतर खेल मंच प्रदान करना और महिला सशक्तिकरण को ग्राम पंचायत स्तर तथा प्रदेश स्तर पर आगे बढ़ाना है। बताया गया कि नशा मुक्त समाज के साथ शिक्षा के प्रति जागरूकता इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है।इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर की तमाम टीम अपना अपना प्रदर्शन दिखाएगी।आगामी 4 अक्टूबर शनिवार को ग्रामीण स्तर की बालक एवं बालिकाओं की टीम प्रतिस्पर्धा करेगी तो 5 अक्टूबर रविवार को अंतराज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राज्य स्तर की टीम अपनी प्रतिस्पर्धा दिखाएगी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुद्धि विधान सभा के पूर्व विधायक हरिराम चेरो होंगे और विशिष्ट अतिथि मानसिंह गोंड ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर होंगे। एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी गयी कि अंतर राज्यीय विजेता टीम को ₹10,000/ एवं उपविजेता टीम को ₹5,000/ ग्रामीण विजेता टीम को ₹5,000/ ग्रामीण उपविजेता टीम को ₹21,00/ नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खेल कमेटी आयोजन कर्ता के सदस्य राजेश कुमार वैश्य, विष्णु दयाल वैश्य, शालिक राम वैश्य, श्रीकांत जायसवाल, रूपेश कुमार गुप्ता, राम प्रताप पनिका, वीरेंद्र कुमार पनिका, सतीश कुमार वैश्य, लाल बहादुर वैश्य, राजू आदि ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए तैयारी पूरी कर ली है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!