October 24, 2026 7:24 pm

पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला थाना दुद्धी का किया गया निरीक्षण

सोनभद्र (दुद्धी) पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा महिला थाना दुद्धी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों का संधारण, महिला शिकायत रजिस्टर, लंबित प्रकरणों की स्थिति, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली, सीसीटीएनएस प्रणाली तथा कर्मियों की उपस्थिति आदि का विस्तृत अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला थाने पर उपस्थित महिला उपनिरीक्षक एवं अन्य स्टाफ से वार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने महिला संबंधित अपराधों की विवेचनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्रत सिंह,महिला थाना प्रभारी संतु सरोज सहित अधीनस्थ पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!