October 24, 2026 7:24 pm

पिंक बूथ का जीर्णोद्वार: महिलाओं की सहायता के लिए बूथ पर तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी- पुलिस अधीक्षक

सोनभद्र (दुद्धी) खूबसूरत प्रकृति की गोद में दुद्धी बसा है, पेड़ पौधे यहां की सुंदरता बिखेर रही है,उक्त बाते पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा(IPS) ने पिंक बूथ के जीर्णोद्वार के दौरान कही।उन्होंने कहा कि अब से यहां महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी जहां महिलाएं एवं युवतियां /छात्राएं अपनी शिकायत निडरता से करेंगी।यदि अमर्यादित कमेंट्स/चीजों का बेटीया विरोध नहीं करेंगी तो समाज उसी दिशा में उन्हें प्रताड़ित करता रहेगा आज महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए मिशन शक्ति के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है,और उन्हें नारी सुरक्षा ,नारी स्वावलंबन एवं नारी सशक्तिकरण के लिए प्रेरित कर उस दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर लोग ज्यादा समय दे रहे है जहां कई उपयोगी प्लेटफार्म है, जहां हम जीवन को नई दिशा दे सकते है,छात्राओं को इसका उपयोग कर अपने शैक्षणिक गुणवत्ता पर ज्यादा ध्यान देना है।इसके दुरुपयोग से परहेज करते हुए अंजान लोगों से चैटिंग पर परहेज के साथ –साथ सजग और सुरक्षित रहे।उन्होंने कहा कि अभिभावक भी बच्चों पर ध्यान रखे कि बच्चे सोशल मीडिया का सही उपयोग कर रहे है या नहीं।इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक ने म्योरपुर तिराहे स्थित पिंक बूथ का लोकार्पण करते हुए रिबन कटिंग किया।पुलिस अधीक्षक के प्रथम आगमन पर जीजीआईसी की छात्राओं ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम संचालन प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ रीतिका श्रीवास्तव ने किया। पुलिस उपाधीक्षक राजेश राय ने सभी आगंतुक अतिथियों/सम्भांतजनों एवं बच्चों का अभिवादन किया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी संतु सरोज, इनर व्हील क्लब से मनोरमा जायसवाल, राखी जायसवाल, कुसुम गुप्ता सहित काफी संख्या में स्कूली छात्राएं एवं महिलाएं उपस्थित रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!