October 24, 2026 7:24 pm

जनपद के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने व्यापारियों से किया सीधा संवाद, जीएसटी घटने के बताए फायदे

सोनभद्र। प्रदेश सरकार के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने आज नगर पालिका परिषद स्थित रामलीला मैदान के समीप मार्केट की विभिन्न दुकानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से सीधा संवाद कर उन्हें जीएसटी दरों में कमी से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से जीएसटी कम किए जाने से व्यापारियों को व्यापार विस्तार में सुविधा होगी। अब कम पूंजी निवेश कर अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए जा सकेंगे, जिससे व्यापारियों की आय बढ़ेगी और आम जनता को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल व्यापार को गति देगा बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा और भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने में योगदान देगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने नगर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कई दुकानों पर जाकर व्यापारियों और ग्राहकों से संवाद किया तथा उन्हें जीएसटी घटने से वस्तुओं की खरीद-बिक्री में मिलने वाले लाभों के बारे में अवगत कराया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!