सोनभद्र। गाजियाबाद (विनोद गुप्त) क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित कासगंज गोल्डन हाइट्स सोसाइटी के संस्कृत समिति द्वारा सोमवार को भव्य डांडिया नित्य का आयोजन किया गया जिसमें समिति की लगभग 90 महिलाओं ने नेट में भाग लिया तथा कार्यक्रम को यादगार बनाया।उक्त कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी अपनी प्रतिभा प्रदर्शन के साथ-साथ आपसी सहयोग एकता एवं प्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए समिति की ओर से पाव भाजी चार्ट आदि के स्टाल भी लगाए गए थे जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। प्रभा, संगीता, आकांक्षा, प्रियंका, ममता, तनुजा, दीप्ति पंत, अर्चना गुप्ता, निशा शर्मा, रश्मि, सुरभि, स्मिता, शिप्रा, कविता आदि ने डांडिया में नृत्य करने के साथ संयोजन में भी प्रमुख भूमिका निभाई। कॉसमॉस गोल्डन हाईट्स सोसाइटी में नवरात्रि के प्रथम दिन से ही मां दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित की गई है जिसमें प्रतिदिन सुबह-शाम आरती के पश्चात सोसाइटी की सक्रिय महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन कर मां दुर्गा जी आह्वान किया जाता है तथा सभी के सुख समृद्धि एवं शांति हेतु प्रार्थना की जा रही है।इसी क्रम में नवमी के दिन मां की चौकी, भजन, कीर्तन एवं देवी-देवताओं की झांकी के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।









