सोनभद्र/गाजियाबाद (विनोद गुप्त) क्रॉसिंग रिपब्लिक सांस्कृतिक कलासंगम समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के आठवें दिन मंगलवार को क्रॉसिंगवासियों ने लंका दहन पश्चात हनुमान जी की वापसी से लेकर लक्ष्मण शक्ति लगने एवं संजीवनी द्वारा नया जीवन पाने तक का मंचन देख क्रॉसिंगवासी भावविहोर हो गए। आठवें दिन की रामलीला में हनुमान वापसी,लंका से विभीषण का निष्कासन, विभीषण का शरणागत,रावण अंगद संवाद,रावण को युद्ध की चेतावनी देकर अंगद की वापसी, लक्ष्मण मेघनाथ संवाद,लक्ष्मण शक्ति,श्रीराम विलाप,संजीवनी द्वारा लक्ष्मण को नया जीवन मिलने का मंचन क्रॉसिंग के स्थानीय कलाकारों द्वारा किया गया,जिसके साक्षी बने गाजियाबाद के पुलिस उप आयुक्त एवं क्रॉसिंग की थानाध्यक्ष।रामलीला से पूर्व स्थानीय बच्चों के विविध ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम समूह नृत्य एवं गीत का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संयोजन सांस्कृतिक कला संगम समिति के अध्यक्ष क्षितिज सिंघल ने अन्य सहयोगियों बी पी एस भाटिया, तरुण भारत चौहान,आशुतोष चंदन,प्रदीप अश्वनी,दुर्गेश सिंह,विवेक शर्मा, तरुण भारद्वाज, विजय गोयल, रवि गुप्ता,अनिल शर्मा,नीरज जागेटिया,गौरव गर्ग महागुनी, अविनाश,मुकेश चंद्र श्रीवास्तव, विकोस,मनोज,सुमीता सिम्मी, संजू,अर्चना अग्निहोत्री,डॉ मेघना तिवारी आदि के साथ किया। इसके साथ ही कॉसमॉस गोल्डन हाईट्स सोसाइटी में भव्य डांडिया नृत्य का कार्यक्रम संपन्न हुआ,जिसमें सोसाइटी की करीब नब्बे महिलाओं ने डांडिया नृत्य में शामिल होकर आपसी प्रेम, एकता, सहयोग का संदेश देते हुए अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा नृत्य का लुत्फ़ उठाया। प्रभा, संगीता, आकांक्षा गुप्ता, प्रियंका, ममता, तनुजा पुंज,दीप्ति पंत,अर्चना गुप्ता,निशा शर्मा, रश्मि, सुरभि, स्मिता, शिप्रा, कविता आदि ने डांडिया में नृत्य करने के साथ-साथ संयोजन में भी प्रमुख भूमिका निभाई।









