सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा भी मौजूद रहे। एसपी ने पंडाल आयोजकों से संवाद कर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आयोजकों से अपील की कि किसी भी तरह की शंका या समस्या होने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 544









