October 24, 2026 3:28 am

मिशन शक्ति व उच्च न्यायालय आदेश के अभियान में 292 का चालान

– काली फिल्म मोडिफाईड साइलेंसर, सीट बेल्ट बिना नम्बर प्लेट स्टंटबाजी पर यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार की कार्रवाई

सोनभद्र। मिशन शक्ति व उच्च न्यायालय के आदेश के अनुक्रम में यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने अभियान चलाकर मंगलवार को 292 वाहनों का किया चालान उत्तर प्रदेश शासन के गाइडलाइन अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा व क्षेत्राधिकारी यातायात चारु द्विवेदी के नेतृत्व में यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार दुर्गा पूजा, नवरात्रि दशहरा, त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर यातायात बेहतर बनाने के लिए लगातार अवैध तरीके से चल रहे गाड़ियों पर कसे शिकंजा।

जिसके तहत यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने रावर्ट्टसगंज कस्बा बढ़ौली चौराहा, धर्मशाला,महिला थाना चंडी होटल उरमौरा सहित विभिन्न जगहों पर बड़ी चेकिंग अभियान लगाकर की जा रही। कार्रवाई विशेष चेकिंग अभियान चला कर काली फिल्म मोडिफाईड साइलेंसर, सीट बेल्ट जाति सूचक शब्द लिखकर चलने वाले वाहनों बिना हेलमेट तीन सवारी बिना नंबर प्लेट स्टंटबाजी करने वाले गाड़ियों पर कार्रवाई करते हुए यातायात बेहतर बनाए हुए हैं। अवैध रूप से चल रहे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 292 वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया की मिशन शक्ति व उच्च न्यायालय के आदेश के अनुक्रम में अभियान चला कर कार्रवाई की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!