सोनभद्र। थाना महिला प्रभारी रॉबर्ट्सगंज सविता सरोज ने मय फोर्स के साथ मंगलवार को ग्राम सलखन में मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत जनचौपाल आयोजित किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़ी अहम जानकारियाँ दी गईं। इस दौरान हेल्पलाइन नम्बर- 1090, 1076, 1098, 102, 108, 181, 112 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930- के उपयोग व महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास योजना, महिला पेंशन योजना और वृद्धा पेंशन योजना जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। जनचौपाल में महिलाओं को बाल श्रम, बाल विवाह और घरेलू हिंसा जैसे सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 243









