January 15, 2026 5:45 pm

आदिवासी इंटरमीडिएट कॉलेज सिलथम की छात्रा सरस्वती विश्वकर्मा बनी रामपुर बरकोनिया प्रतीकात्मक थाना प्रभारी

सोनभद्र /पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 नारी सशक्तिकरण अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी एंव क्षेत्राधिकारी सदर राज के पर्यवेक्षण व कुशल निर्देशन मे मिशन शक्ति फेज 5.0 नारी सशक्तिकरण अभियान के अन्तर्गत छात्रा सरस्वती विश्वकर्मा पुत्री दिनेश विश्वकर्मा निवासी सिलथम बाजार थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र कक्षा 11 वी की छात्रा,आदिवासी इण्टर कालेज सिलथम बाजार रामपुर बरकोनिया को एक दिन के लिये प्रतीकात्मक थाना रामपुर बरकोनिया प्रभारी नियुक्त किया गया

बालिका सरस्वती विश्वकर्मा ने प्रभारी का कार्यभार संभालते हुए महिला एवं पुलिस फरियादियों की समस्याए सुनी तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये । उनके आत्मविश्वास, संवाद शैली तथा समस्याओं की गंभीरता को समझते हुए समाधान प्रस्तुत करने की झमता की सभी उपस्थित जनों द्वारा सराहना की गई । इस अवसर पर थाना स्टाफ, स्थानीय शिक्षकगण , महिला हेल्प डेस्क की प्रतिनिधि एवं समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!