सोनभद्र। मिशन शक्ति फेज-05 के तहत थाना महिला प्रभारी सविता सरोज राॅबर्ट्सगंज ने पुलिस फोर्स के साथ ग्राम हिन्दुआरी में जनचौपाल लगाकर महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1098, 1076, 102, 108, 181, 112 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। साथ ही राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास योजना, महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में बालश्रम, बाल विवाह एवं घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा कर महिलाओं को सजग और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 91









