December 14, 2025 1:00 pm

विद्यार्थियों के साथ शैक्षिक अनियमितता व अभद्र टिप्पणी मामले में ABVP ने सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगं में संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र (महिंद्रा स्किल सेंटर) पर शैक्षिक अनियमितता, फर्जी प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने और छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि तीन माह के डाटा एंट्री व ब्यूटीशियन कोर्स को संस्थान द्वारा जबरन एक वर्ष में पूर्ण कराया गया। कोर्स समाप्त होने के छह माह बाद भी छात्रों को वैध प्रमाणपत्र नहीं दिए गए, बल्कि उन्हें मान्य न रहने वाले प्रोविजनल प्रमाणपत्र थमा दिए गए। फर्जी प्रमाणपत्र का विरोध करने पर संस्थान प्रबंधन द्वारा गाली-गलौज और अभद्रता की गई। आरोप है कि शाखा प्रबंधक अभिषेक मिश्रा ने आपत्तिजनक टिप्पणी व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाई और पुलिस बल बुलाकर छात्रों को जबरन संस्थान से बाहर कराया। अभाविप कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रबंधक की पत्नी एवं बाहरी व्यक्तियों ने भी छात्रों को डराया-धमकाया। इतना ही नहीं, संस्थान परिसर में अश्लील गीत बजाकर नृत्य का आयोजन भी करवाया गया। इन सभी आरोपों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं ने क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर मिश्रा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर प्रान्त कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी, पूर्व जिला संयोजक मृगांक दुबे, नगर सह मंत्री धर्मेश पांडेय, राज सिंह, अलका कुमारी, सूर्याश चतुर्वेदी, प्रियांक, आलोक, उत्तम, राजवीर सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!