October 24, 2026 9:40 pm

क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी ने रघुकुल एकेडमी चतरा में बालिकाओं को किया जागरूक

सोनभद्र। मिशन शक्ति 5.0 के तहत रघुकुल एकेडमी, चतरा में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में बालिकाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व संस्कृत प्रस्तुति से हुई। विद्यालय प्रबंधन की ओर से निदेशक ने मुख्य अतिथि का स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया।

 

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अजय कुमार मौर्य, थाना पन्नूगंज प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा एवं प्रधानाचार्य संगीता मौर्य भी उपस्थित रहे।
डॉ. द्विवेदी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “सशक्त नारी ही सुरक्षित समाज की आधारशिला है। बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ तथा महिला सुरक्षा व गरिमा की स्थापना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए।” उन्होंने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 181, 1090, 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की अशंका या अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करना था।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!