December 12, 2025 6:48 am

मुठभेड़ में दो घायल सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार, सोने के गहने और हथियार बरामद

सोनभद्र। अनपरा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोने की ज्वैलरी की धोखाधड़ी में संलिप्त चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। इनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, सोने के गहने और सोना साफ करने का केमिकल पाउडर बरामद किया गया। 26 सितंबर 2025 को अनपरा मार्केट निवासी सुनीता पत्नी अनुपम के घर चार युवक पहुंचे और सोने के गहनों की सफाई के बहाने धोखाधड़ी कर गहने लेकर फरार हो गए। इस पर थाना अनपरा में मु0अ0सं0-153/2025 धारा 318(4), 305(a) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। 29 सितंबर की सुबह दुल्लह पाथर (मध्य प्रदेश बॉर्डर) पर पुलिस बैरियर चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। रोकने पर वे भागने लगे और अनियंत्रित होकर गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी और चारों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सिकंदर कुमार पुत्र किशन लाल (कटिहार, बिहार) घायल, अमरदीप पुत्र दिनेश प्रसाद (कटिहार, बिहार) घायल, रविंद्र कुमार पुत्र बिल्लो प्रसाद (कटिहार, बिहार), विपिन कुमार पुत्र धनिक (पूर्णिया, बिहार) गिरफ्तार करने वाली पुलिस में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संतोष कुमार, धर्म नारायण, अशोक कुमार सिंह समेत कुल 10 पुलिसकर्मी शामिल रहे। दोनों घायल अभियुक्तों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि घटना से जुड़ी आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!