January 14, 2026 9:55 pm

हँसवाहिनी शिक्षण संस्थान सागोबांध में रामलीला का भव्य आयोजन

सोनभद्र (म्योरपुर) हँसवाहिनी शिक्षण संस्थान, सागोबांध में रामलीला के पावन अवसर पर रविवार को एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाओं का सजीव मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपने प्रभावशाली अभिनय, भाव-भंगिमा और सजीव संवाद अदायगी से श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण जैसे पात्रों को जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान पूरा परिसर धार्मिक और सांस्कृतिक रंग में रंग गया। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप यादव समेत ग्राम प्रतिनिधि गोपाल गुप्ता, लालबाबू गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, प्रदीप प्रजापति, संजय प्रजापति, सुरेश यादव, बंशी गुप्ता, पंकज गुप्ता, रंजन यादव, भोले, दशरथ, दीपनारायण, घनश्याम, रंगनाथ गुप्ता ‘ब्यास जी’, सुनील गुप्ता और भगवान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।रामलीला मंचन को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक एकत्र हुए। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। ग्रामवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करते हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!