October 24, 2026 6:38 pm

धुंआधार बिजली कटौती से त्रस्त नगरवासी, प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

सोनभद्र (ओबरा) लगातार बढ़ रही धुंआधार बिजली कटौती से त्रस्त ओबरा नगरवासी शनिवार देर रात सड़क पर उतर आए। सुदामा पाठक चौराहे पर रहवासियों ने पीसीएल विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और अंधाधुंध कटौती पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घंटों-घंटों तक बिजली गुल रहने से आम जनता भीषण गर्मी और परेशानी झेल रही है। वहीं व्यापार संगठन के अध्यक्ष मिथलेश अग्रहरी ने बताया कि बार-बार बिजली कटने से दुकानों में रखे सामान खराब हो रहे हैं, जिससे व्यापारी वर्ग बेहद आक्रोशित है। साथ ही, बच्चों की परीक्षाओं पर भी बिजली कटौती का असर पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने पीसीएल विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि फॉल्ट की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के बजाय खानापूरी कर घंटों आपूर्ति बाधित रखी जाती है। वहीं, अधिकारी मौके पर पहुंचने की बजाय फोन बंद कर लेते हैं।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संतोष कनौजिया, महेश अग्रहरी, आशीष यादव, गोलू गुप्ता, अतहर, अजीत, गुड्डन यादव, फैज और कल्लू सहित कई लोग मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!