October 24, 2026 6:38 pm

दुर्गा पूजा प्रतिमा रावण दहन के आयोजन के साथ वार्ता व स्थलों का क्षेत्राधिकारी सदर राज ने किया निरीक्षण

सोनभद्र। आगामी त्योहार दुर्गा पूजा और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को क्षेत्राधिकारी सदर राज ने अपने सर्किल क्षेत्र वैनी में दुर्गा पूजा प्रतिमा और रावण दहन के आयोजन के साथ त्योहार सकुशल संपन्न कराने हेतु वार्ता की गई। दुर्गा पूजा पंडालों और रावण दहन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्षों एवं सदस्यों से मुलाकात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी से सुझाव भी लिए। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्थाओं पर ध्यान देने की अपील की। सीओ सदर राज ने आश्वासन दिया कि जहां जितनी पुलिस फोर्स की जरूरत होगी उतनी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इस दौरान उन्होंने समितियों को साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण पर भी ध्यान देने की सलाह दी। क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी ने त्योहार के दौरान उपद्रव फैलाने का प्रयास किया तो पुलिस उससे कड़ाई से निपटेगी वार्ता के बाद रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी, वैनी मार्केट में भारी पुलिस फोर्स के साथ सदर क्षेत्राधिकारी राज ने पैदल गस्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!