December 12, 2025 6:27 am

क्रशर प्लांटों पर अचानक छापेमारी, कारोबारियों में मची खलबली

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी एन सिंह के सख्त रुख के तहत आठ सदस्यीय संयुक्त टीम ने खनन क्षेत्र के बारी, डाला और लंगड़ा मोड़ सहित कई क्रशर प्लांटों का निरीक्षण किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय क्रशर कारोबारियों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीम ने मौके पर पहुंचकर संचालित स्टोन क्रशरों के विद्युत कनेक्शन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनापत्ति प्रमाणपत्र, उद्योग विभाग की स्वीकृति, जिला पंचायत में पंजीयन और उपखनिज भंडारण अनुज्ञप्ति जैसे आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना मानक और वैध दस्तावेजों के क्रशर प्लांट का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित इकाइयों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अचानक हुई इस छापेमारी से क्षेत्र के क्रशर व्यवसायियों में खलबली मची और कई संचालक अपने-अपने कागजात लेकर भाग-दौड़ करते नजर आए।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!