February 13, 2026 9:02 am

पं. विद्याधर इंटर कॉलेज, कबरी में नवरात्रि उत्सव पर भव्य झांकी

सोनभद्र। पं. विद्याधर इंटर कॉलेज, कबरी में आज दिनांक 27 सितम्बर 2025 को शक्ति, श्रद्धा एवं उपासना के पावन पर्व नवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य झांकी का आयोजन किया गया। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने नौ देवियों सहित राम, लक्ष्मण, सीता, परशुराम, रावण एवं महिषासुर की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त लक्ष्मी, गणेश, कार्तिकेय सहित विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर व मनोहर प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध तथा भगवान राम द्वारा रावण वध की झांकी के माध्यम से असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय, अनीति पर नीति तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। झांकी देखकर छात्र-छात्राओं सहित उपस्थित दर्शक अत्यंत उत्साहित व प्रसन्न नजर आए। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी सहित श्रवण कुमार पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी, सगीर खान, राजू प्रसाद, चन्द्रभान देव, संदीप चौहान, मनीष दूबे, कृष्ण देव, शशि पटेल, पूजा पाण्डेय, पूजा सिंह, निधि सिंह, स्वेता सिंह, पायल सोनी, आरती, पूजा भारती, सरोज, प्रीति, सरिता आदि अध्यापक- अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!