300 रुपए में लेबर लगाकर सफाई करने वाले को ही नियुक्त की जाय सफाई कर्मी
सोनभद्र/चतरा विकासखंड के ग्राम पंचायत जगदीशपुर में भारत सरकार के स्वच्छता मिशन अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही है।यहाँ नियुक्त सफाई कर्मियों द्वारा खुद सफाई न करके लेबर से सफाई कराया जा रहा है।सफाई कर्मियों की मनमानी और तानाशाही से गांव के लोग काफी परेशान हैं।दशहरा जैसे बड़े त्यौहार पर भी साफ सफाई नहीं किया जा रहा है गांव में दुर्गा पूजा पंडाल बनाकर दुर्गा मां की पूजा किया जा रहा है जगदीशपुर में दुर्गा पूजा पंडाल के पास साफ सफाई नही होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों का आरोप है कि इस गांव में तीन सफाई कर्मी नियुक्त किया गया है गांव में खुद साफ सफाई करने की बजाय 300 में लेबर लगाकर कभी कभी गांव में सफाई का कोरम पूरा किया जाता हैं जिससे गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है ग्रामीणों ने बताया कि बीच गांव में वर्ष 2022 से कूड़ा दान बना हुआ है जो काफी समय पहले से ही भर चुका है।जिसकी सफाई आज तक किसी भी सफाई कर्मी ने नही किया गया है।इससे ग्रामीणों को कूड़ा करकट फेंकने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है गांव के लोगों द्वारा घर का कुंडा कचरा गांव में ही रोड पर फेंका जा रहा है जिससे गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है घर का कूड़ा कचरा रोड और नाली में फेंकने के लिए मजबूर हो रहे हैं।हैरानी की बात यह है कि उक्त कूड़े दान के पास माता दुर्गा पूजन हेतु पंडाल बनाया गया है ग्रामीणों द्वारा गांव में नियुक्त सफाई कर्मी से कूड़ेदान को साफ करने को कहा गया तो उन्होंने साफ करने से मना कर दिया कहा हमारे पास समय नहीं है हम इस समय BLO का काम देख रहे हैं।गाँव के अजय पाल,कृपाशंकर,रामधार गुप्ता, छेदीलाल,रामविलास पाल,सुनीता देवी,पुष्पा देवी, रामरक्षा,सुनील सहित सैकड़ो ग्रामवासीयों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
*डीपीआरओ से धमकी बाज सफाई कर्मियीं के निलंबन की माँग*
जिला पंचायत राज अधिकारी से ग्रामीणों ने आग्रह किया है कि गाँव मे तैनात सफाई कर्मी गाँव के लोगों को धमकी दे रहे हैं बजाय साफ सफाई करने के गाँव मे अपनी ऊंची पहुँच का रौब दिखा रहे है ऐसे में पूरे प्रकरण की जाँच और कामचोर सफाई कर्मियों के निलंबन की माँग की गई है।अन्यथा सफाई को लेकर ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।








