सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)गुरुवार दोपहर एनटीपीसी रिहंद प्रबन्धन तथा सांसद प्रतिनिधि मंडल के साथ छह सूत्रीय माँग को लेकर हुई वार्ता दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।वार्ता के बाद सांसद छोटेलाल खरवार ने बताया कि पुनर्वास प्रथम, द्वितीय,तृतीय बीजपुर, डोडहर,सिरसोती में मूल भूत समस्याओं में बिजली पानी सम्पर्क सड़क नाली खड़ंजा शौचालय साफ सफाई स्थानीय युवाओं को रोजगार मैटेरियल गेट पर श्रमिकों के वाहन खड़ा करने के लिए टीनशेड निर्माण आदि को लेकर सीएसआर निधि से कार्य कराए जाने पर ग्रामीणों से प्राप्त ज्ञापन पर बिंदुवार चर्चा के बाद प्रबन्धन की ओर अच्छी पहल करते हुए सहमति दी गयी।पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार यादव ने बताया कि सांसद छोटेलाल खरवार का काफिला पहले डोडहर गेट पहुँचा वहाँ पर उन्हों ने लंबे समय से बन्द गेट का निरीक्षण के बाद प्रबन्धन से फोन पर वार्ता के बाद खुलवा कर उसी गेट से सांसद की गाड़ियों के साथ कई गाँवो के ग्राम प्रधान कुछ बरिष्ट सम्मानित ग्रामीण एनटीपीसी शिवालिक अतिथि गृह पहुँचे
जहाँ मौजूद अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन बृजकिशोर पांडेय के नेतृत्व में शुरू हुई सौहार्दपूर्ण वार्ता के बाद सभी विन्दुओ पर प्रबन्धन की ओर से आश्वासन दिया गया कि जल्द कार्य योजना में शामिल कर सभी कार्य जल्द कराए जाएंगे।सांसद श्री छोटेलाल खरवार ने लंबे समय से बन्द डोडहर गेट को जनहित में गुरुवार से ही खुला रखने का प्रबन्धन से आग्रह किया तो प्रबन्धन की ओर से आश्वासन दिया गया कि कार्यकारी निदेशक और प्रबन्धन के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से आपसी चर्चा के उपरांत वह गेट भी आवागमन के लिए जल्द खोल दिया जाएगा।प्रबन्धन से आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों सहित ग्राम प्रधानों ने प्रसन्ता ब्यक्त की और हर सम्भव प्रबन्धन को सहयोग का भरोसा दिया।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार यादव,ग्राम प्रधान डोडहर केपी पाल,बीजपुर प्रधान पति विश्राम गुप्ता,सिरसोती प्रधान विजय सिंह गोंड,रजमिलान प्रधान बद्रीनाथ,पिण्डारी प्रधान रामसजीवन भारती,नेमना प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम गुर्जर,बालगोविन्द यादव सहित तमाम लोग मौजूद थे।









