सोनभद्र (दुद्धी) विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धोरपा में गुरुवार की दोपहर एक मजदूर की माइनर निर्माण के दौरान करेंट से मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार कनहर नहर निर्माण के माइनर में कार्य रहे मजदूर युवक उपेंद्र कुमार (18)पुत्र रामप्रसाद गौड़ निवासी चकबैरखड़ की हाई बोल्टेज करेंट से मौत हो गई।बताया गया कि मजदूर कार्य के दौरान सरिया उठा रहा था जो ऊपर से गुजर रहे हाई बोल्टेज में सट गया और चपेट में आ गया।परिजनो का आरोप है कि कार्यदाई संस्था द्वारा मजदूरों को कोई सुरक्षा नहीं दी गई,जिससे मौत हो गई।इस बाबत संबंधित अधिशासी अभियंता ने बताया कि कार्यदाई संस्था को पूरी सुरक्षा के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया था घटना से सभी दुःखी है।संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
Author: Pramod Gupta
Post Views: 307









