सोनभद्र। डाला (अर्जुन सिंह) नगरपंचायत डाला बाजार में निर्माण हो रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य को अचानक नंगर अध्यक्षा द्वारा रुकवाने से उनके कार्यशैली पर स्थानीयों ने आवाज उठाई। जिसमें नागरवाशियों के पूछ ताक्ष करने पर नगर अध्यक्षा के भाई आग बबूला हो गए। नंगर पंचायत डाला बाजार वार्ड 9 में लल्ला लाइनमैन के घर से मुकेश जैन का घर होते हुए दिनेश कनौजिया के घर तक सीसी सड़क का निर्माण होना था जिसमें गुणवक्ता को ताख पर रख कर कार्य कराया जा रहा था । जानकारी के अनुसार टेंडर बिलो रेट पर ठेकेदार द्वारा डाला गया है। जिसमें अध्यक्षा द्वारा नाराजगी जताते हुए ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे कार्य को बैंड करा दिया गया। ऐसे में ठेकेदार ने कार्य बंद होने का कारण बताया कि नंगर अध्यक्षा ने कार्य प्रारंभ के समय पूजा अर्चना न होना बताया। कि पूजा करके की कार्य चालू किया जाएगा। जब कि मामला कुछ और है। इस सम्बंध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरवाशियों ने नगर अध्यक्षा के घर जा कर शिकायत की जिसमें अध्यक्षा ने बताया कि कार्य के गुणवक्ता लिस्ट की बोर्ड मौके पर लागत सहित पहले लगाई जाएगी उसके बाद ही कार्य चालू होगा। पारदर्शिता के लिए यह जरूरी है। यह बात सुन नागरवाशियों व सपा कारकर्ता वहां से वापस हुए। सभी द्वारा पुनः नगर के अधिषासी अधिकारी से मुलाकात की जिसमें उन्होंने बताया कि कार्य रोकने का कारण अध्यक्षा द्वारा मुझे लिखित दिया गया है कि पूजा नही किया गया इसलिए रोका गया है। जिसकी कोई उचित अर्थ नही निकलता। बीते दो दिन पूर्व हुए बोर्ड की बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया था कि पूजा कराकर कार्य चालू हो यह शासनादेश में नही है। फिर भी अध्यक्षा की मनमानी नागरवाशियों के लिए ग्रह बना हुआ है।
Author: Pramod Gupta
Hello









