सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा चौराहे पर गुरुवार तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार होमगार्ड को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मृतक का हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। भारी बारिश के बीच सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।
शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया गया। मृतक की पहचान नई बाजार निवासी शिवमोहन चौबे के रूप में हुई है। बताया गया कि वह बाइक से रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 735









