October 24, 2026 7:09 am

नवरात्रि से नव-रोज़गार: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हुनर को नया मंच

सोनभद्र। बीजपर (विनोद गुप्त) एनटीपीसी रिहंद की सीएसआर पहल के अंतर्गत आसपास के ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह एसएचजी द्वारा तैयार उत्पादों के स्टॉल का शुभारंभ श्रीमती शिखा श्रीवास्तव अध्यक्षा वर्तिका महिला मंडल समिति द्वारा किया गया। अपने सम्बोधन में श्रीमती श्रीवास्तव नें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रेरित कर उनके उद्देश्य में सफल होने की शुभकामनाएँ देते हुये सभी उत्पादों की सराहना की तथा उपलब्ध उत्पादों की खरीदारी कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। यह आयोजन 22 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक मानसरोवर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स रिहंदनगर में प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से 9:00 बजे तक आयोजित किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह महिलाओं के उत्पादों को प्रोत्साहन और मार्केटिंग में सहयोग प्रदान करना है। स्टॉल पर ऑर्गेनिक हनी जूट बैग्स अलसी के लड्डू मूंज से बने आकर्षक सामान और विभिन्न ग्राम्य हस्तशिल्प विशेष रूप से उपलब्ध हैं।नवरात्रि के अवसर पर आयोजित नवरात्रि से नव-रोज़गार अभियान स्वयं सहायता समूह के महिलाओं की आजीविका और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद, सीएसआर के ग्राम विकास और महिला सशक्तीकरण के प्रति सतत प्रयासों का प्रतीक है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!