November 24, 2026 9:51 am

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित जीएसटी सुधारों के ऐतिहासिक निर्णय के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। मंत्री ने कहा कि जीएसटी दरों का युक्तिसंगत व सरलीकरण देश की आर्थिक संरचना को सशक्त बनाएगा और आने वाली पीढ़ी को अधिक पारदर्शी, सरल और विकासोन्मुख व्यवस्था प्रदान करेगा। इन सुधारों से उद्योगों को नई ऊर्जा मिलेगी, उपभोक्ताओं को वस्तुओं के दाम कम मिलेंगे और सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। यह कदम भारत की अर्थव्यवस्था को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा।उन्होंने आगे कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के अपार स्नेह और समर्थन से देश की बागडोर संभाली थी और तब से ही वे प्रधानसेवक के रूप में बिना अवकाश लिए निरंतर 140 करोड़ भारतीयों की समृद्धि और खुशहाली के लिए कार्य कर रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास केवल नारा नहीं, बल्कि धरातल पर उतरी सच्चाई है। मंत्री गोंड ने कहा कि जीएसटी सुधारों का यह निर्णय आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में ठोस कदम है और प्रधानमंत्री मोदी की ओर से देशवासियों के लिए दीपावली का सुनहरा उपहार है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, उपाध्यक्ष अनुसूचित आयोग जीत सिंह खरवार, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!