December 12, 2025 4:50 am

हत्या कर शव को जंगल में फेंकने वाले दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

– मुखबिर की सूचना पर जौराही तिराहे से दोनों आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता)बभनी थाना क्षेत्र के बजिया – जौराही बार्डर के जंगल में वृद्धकी हत्या कर शव को फेंकने वाले दोनों आरोपियों को बभनी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक 10 सितंबर को श्रीप्रसाद पुत्र सुकाउ उम्र 65वर्ष अपना बकाया सत्रह सौ रुपए मांगने के लिए जयप्रकाश पुत्र धन सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी धमकाटोला सालेनाग को लेकर कर रामप्यारे पुत्र लालमन निवासी कनवा बरवाटोला के घर गया। रामप्यारे के द्वारा पैसा न दे पाने पर उसे बाइक से बैठाकर ले आये और गला दबाकर श्री प्रसाद ने हत्या कर दिया और जयप्रकाश के साथ उसे बजिया के जंगल में फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षक बभनी कमलेश पाल ने बताया कि रामप्यारे के बेटे सूरज के द्वारा दिये गये नामजद तहरीर के आधार पर दोनों को पकड़ कर पूछताछ किया गया तो दोनों ने हत्या करने की बात स्वीकार किया। श्री प्रसाद ने बताया कि बाइक मे बीच में बैठाकर राम प्यारे को ले गये और गले में लगे गमछे को पीछे से खिंचकर कस दिए और रामप्यारे की मौत हो गई।मरने के बाद उसे ले जाकर बजिया – जौराही बार्डर के जंगल में फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को जौराही तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया और जौराही बॉर्डर जंगल में मौका मुआयना किया गया तो नर कंकाल बरामद हुआ और मृतक के कपड़े बरामद किया गया और दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं 103( 1) ,238 (B)में जेल भेजा जा रहा है।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बभनी कमलेश पाल, उप निरीक्षक बभनी मक्खन लाल, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, हेड कांस्टेबल राम आशीष यादव, सुरेश कुमार मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!