October 10, 2026 2:22 am

2 शराब तस्कर गिरफ्तार 5 लाख की अबैध अंग्रेजी शराब के साथ

सोनभद्र- आगामी चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा चालये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम व इन्टर स्टेट बार्डर चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा मंगलवार को समय 15.20 बजे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग/बैरियर बार्डर चेकिंग के दौरान तेलगांव बार्डर से कुटरचित नंबर प्लेट लगी एक अदद पीकप वाहन संख्या UP65KT0173 से कुल 76 पेटी में 681 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (शराब की अनुमानित कीमत 05 लाख 15 हजार रुपये) बरामद कर मौके से 02 नफर शराब तस्कर 01. योगेन्द्र प्रताप यादव पुत्र स्व0 शंकर यादव निवासी कंजहित थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 34 वर्ष, 02. ज्ञानप्रकाश सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह निवासी महुरा थाना धीना जनपद चन्दौली उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0- 24/2024 धारा- 60/63 Ex. Act व धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!