January 13, 2026 11:25 am

मुक्खाफाल पिकनिक पर गए दो युवकों समेत तीन लोग तेज बहाव में बह गए

– बेलन नदी पर बने रिठ्ठी बांध का फाटक खुलने से मुक्खाफाल पिकनिक पर गए दो युवकों समेत तीन लोग तेज बहाव में बह गए।

सोनभद्र (घोरावल) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में बेलन नदी पर बने रिठ्ठी बांध का फाटक रविवार की देर शाम खुलने से मुक्खाफाल पिकनिक मनाने गए दो युवकों सहित तीन लोग तेज बहाव में बह गए। जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज के बिरधी गांव से चार युवक 22 वर्षीय राहुल पटेल पुत्र परमेश्वर पटेल, 22 वर्षीय इंद्रजीत पटेल पुत्र स्व. रामअचल पटेल, 25 वर्षीय शिवम पटेल पुत्र राम सिंह और 24 वर्षीय विशाल पुत्र अवधेश कुमार पिकनिक मनाने मुक्खाफाल गए थे। शाम को वे बांध के पास खाना-पीना बना रहे थे, तभी बांध का फाटक खुल गया। तेज बहाव में राहुल और इंद्रजीत बह गए, जबकि शिवम और विशाल तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए। इसी दौरान घोरावल के मरुहट गांव निवासी 45 वर्षीय श्रीराम पुत्र गोटई भी काम से लौटते समय तेज बहाव में बह गया। शिवम और विशाल ने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन कर रही है।मुक्खाफाल मगरमच्छ जोन के नाम से भी जाना जाता है, इसलिए बचाव कार्य में सावधानी बरती जा रही है। सुबह पांच बजे बांध का फाटक बंद कर दिया गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!