January 15, 2026 5:57 pm

अवैध विद्यालयों के संचालन और पत्रकारों को मिल रही धमकियों का मामला जिलाधिकारी दरबार तक पहुंच गया है

सोनभद्र। जनपद के शिक्षा क्षेत्र नगवां में चल रहे अवैध विद्यालयों के संचालन पर रोक लगाने और पत्रकारों को मिल रही धमकियों के मामले ने जिलाधिकारी दरबार तक ध्यान आकर्षित किया है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की सदर तहसील इकाई के अध्यक्ष के नेतृत्व में पत्रकारों ने मंगलवार को एडीएम न्यायिक रमेश चंद यादव को पत्र सौंपकर अवैध स्कूल संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।जानकारी के अनुसार, शिक्षा क्षेत्र नगवां में आधा दर्जन से अधिक अवैध विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिनके द्वारा अति पिछड़ा ब्लॉक के छात्रों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। यह मामला कुछ पत्रकारों द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, जिसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने चिन्हित अवैध विद्यालयों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।इसके बाद अवैध स्कूल संचालकों ने अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव बनाना शुरू कर दिया। कुछ पत्रकारों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को मामले से अवगत कराने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद उन्हें भी दबाव का सामना करना पड़ा। इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने कार्रवाई की मांग करते हुए अधिकारियों से मामले की जांच कराने का अनुरोध किया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!