सोनभद्र:बभनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सागोबांधमें श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ समिति के अध्यक्ष प्रदीप यादव एवं ग्राम प्रधान गोपाल गुप्ता द्वारा फीता काटकर की गई।ग्रामवासियों में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है, और रामलीला के आयोजन से धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को बल मिलेगा। समिति द्वारा समुचित व्यवस्था की गई है ताकि कार्यक्रम निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दशरथ प्रजापति सुनील गुप्ता, सोनू शर्मा, लाल बाबू, विजय, श्याम नारायण, अंकित गुप्ता, बोले भगवान, आशीष,चन्दन शर्मा, राजा शर्मा,राहुल, प्रदीप प्रजापति, सुरेश यादव, हरिओम, राजकुमार गुप्ता सहित रामलीला समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
Author: Pramod Gupta
Post Views: 267








