December 14, 2025 12:18 pm

बकरी चराने गई मासूम की सर्पदंश से मौत, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

सोनभद्र (दुद्धी) कोतवाली क्षेत्र के अमवार चौकी अंतर्गत पुनर्वास कॉलोनी में शनिवार को बकरी चराने गई 11 वर्षीय मासूम नेहा की सर्पदंश से मौत हो गई। रविवार सुबह दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक नेहा (11) पुत्री रामअवतार शनिवार शाम करीब 5 बजे अपनी सहेलियों संग पुनर्वास कॉलोनी से लगभग दो किलोमीटर दूर फील्ड हॉस्टल की ओर बकरियां चराने गई थी। शाम को बकरियों को लेकर लौटते समय उसके पैर के नीचे विषैला जाड़ा (रसेल वाइपर) सांप पड़ गया, जिसने बाएं पैर में डंस लिया। घटना के बाद नेहा ने सांयकाल लगभग 7-8 बजे के बीच अपनी मां को पैर में दर्द और सूजन की जानकारी दी। परिजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर झाड़फूंक कराया, लेकिन कोई आराम नहीं हुआ। इसके बाद वे उसे उसके मौसी के घर, ग्राम धूमा थाना विंढमगंज ले गए, जहां पुनः झाड़फूंक कराया गया। हालत लगातार बिगड़ने पर रविवार सुबह करीब 9:45 बजे परिजन निजी साधन से उसे दुद्धी सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां भर्ती पर चिकित्सक डॉ. विनोद ने जॉच परीक्षण के बाद नेहा को मृत घोषित कर दिया। मृतिका के दादा मुंशीराम ने बताया कि बकरियां लाते समय अचानक पैर के नीचे जाड़ा सर्प पड़ गया, जिसके डंस से उसकी मौत हो गई। नेहा कक्षा 5 की छात्रा थी और पुनर्वास कॉलोनी स्थित सरकारी विद्यालय सुंदरी में पढ़ाई करती थी। चार बहनों में वह तीसरे नंबर पर थी। घटना के समय मृतिका के पिता रामअवतार रोजी-रोटी के लिए हैदराबाद में थे। परिजनों ने उन्हें घटना की सूचना दे दी है। वही पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया एवं अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जूट गई।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!