सोनभद्र:(दुद्धी)नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर शाम को सीओ राजेश कुमार राय के नेतृत्व में दुद्धी कस्बे के म्योरपुर तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। सघन चेकिंग अभियान के दौरान गुजरने वाले वाहनों की जाँच -पड़ताल की गई जिसमें कई वाहन चालकों के सख्त निर्देश भी दिए गए हैं तथा कई गाड़ियों का वैध कागजातों के अभाव में चालान किया गया। इस जाँच के क्रम में काली फ़िल्म लगाने वाले वाहन स्वामियों को सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही गुमनाम अस्पताल के डॉक्टर सहित कई लोग जांच की जद में आ गए जिन्हें शख्त हिदायत दी गई।
सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर पर दुद्धी कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 4 वाहनों का चालान किया गया। वाहनों चालकों को हेलमेट और सीटबेल्ट लगाकर यातायात के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने वाहन स्वामियों को निर्देश किया हैं कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, दो पहिया वाहन चालक हेलमेट के साथ केवल दो सवारी ही बैठा सकते हैं तथा अन्य वाहन चालक भी परमिट के अनुसार ही वाहनों का संचालन करें। जो भी वाहन यातायात नियमों का पालन नहीं करते हुए पाए जाते हैं तो चालान सहित अन्य कार्यवाही की जा सकती हैं।









