October 27, 2026 2:33 am

दुकानदारों की मनमानी, 266 की यूरिया 500 रुपए में बेचने से किसान परेशान

सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र के लिलासी में निजी दुकानदार किसानों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए यूरिया खाद को ऊंचे दाम पर बेच रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया है कि 266 रुपए प्रति बोरी मिलने वाली यूरिया को 500 रुपए में बेचा जा रहा है। स्थानीय किसान रमेश कुमार, सोहनलाल, गोविंद कुमार समेत कई किसानों ने बताया कि माही ट्रेडर्स पर एक आधार कार्ड से दो बोरी का अंगूठा लगवाया जाता है, लेकिन वास्तविकता में केवल एक ही बोरी खाद 500 रुपए में दी जाती है।

इतना ही नहीं, दुकान चिन्हित स्थान से अलग जगह बिना नाम-पट्टिका लगाए खाद का वितरण किया जा रहा है। इस मामले पर जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि यूरिया की निकासी मिर्जापुर से 266 रुपए प्रति बोरी होती है। दुकानदार इसमें भाड़ा जोड़कर बेच सकते हैं, लेकिन यदि 500 रुपए प्रति बोरी लिया जा रहा है तो यह पूरी तरह गलत है। इसकी जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!