December 14, 2025 12:57 pm

मिशन शक्ति फेज पंचम चरण के भव्य शुभारंभ का हुआ लाइव प्रसारण

सोनभद्र (दुद्धी) महिला थाना में आज शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति पंचम चरण के उपलक्ष में प्रदेश भर के 1674 थानों पर महिला सुरक्षा केंद्र की स्थापना के दृष्टिगत डिजिटल उद्घाटन करते हुए लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया ।जिसमें महिला सशक्तिकरण ,महिला सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन, घरेलू हिंसा पर हेल्पलाइन 181, हेल्पलाइन नंबर 111 ,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से महिला सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दोहराया गया। उक्त अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन एवं सीओ राजेश कुमार राय उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम के दौरान महिला अधिवक्ता, राजकीय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राएं व शिक्षिका महिला कांस्टेबल , सहित अन्य गणमान्य लोगों के साथ-साथ भाजपा दुद्धी मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग कर मुख्यमंत्री का संबोधन सीधा लाइव प्रसारण सुना एवं देखा गया।सीओ राजेश कुमार राय ने कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर अभियान चलाया जा रहा हैं, जिस क्रम में दुद्धी में महिला थाना तथा महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई हैं तथा शासन द्वारा महिला सहायता के लिए 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिसमें महिलाओं से संबंधित समस्याओं को सुना जाता हैं। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष गुंजा कुशवाहा, कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह,महिला थाना प्रभारी संतु सरोज, कस्बा इंचार्ज जय शंकर राय, श्यामजी यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!