सोनभद्र। नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को थाना रॉबर्ट्सगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेख, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष और आगंतुक रजिस्टर का गहनता से अवलोकन किया। साथ ही साफ-सफाई, अनुशासन और थाने की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने थाना स्टाफ को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पीड़ितों के साथ संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा से व्यवहार किया जाए।
निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









