December 12, 2025 5:40 am

पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने पंजीकृत मुकदमा संख्या 852/2025 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अर्श उर्फ हर्ष पुत्र दिनेश निवासी बिजरी थाना रॉबर्ट्सगंज उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 20.09.2025 को सुबह लगभग 10:05 बजे रेलवे स्टेशन रोड चुर्क से पहले दबोचा गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उ0नि0 विनोद यादव चौकी प्रभारी चुर्क, का0 शशिकान्त सरोज चौकी चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!