December 12, 2025 6:30 am

सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र कुमार गुप्ता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

मीरजापुर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र कुमार गुप्ता का जन्मदिन शनिवार को क्षेत्र में जगह-जगह केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया गया। स्थानीय मठना गांव निवासी जितेंद्र गुप्ता, जो अपनी प्रतिभा और सामाजिक कार्यों से क्षेत्र में अलग पहचान रखते हैं, के जन्मदिन पर लोगों ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। टीम सरसों के अनुराग चौबे के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने केक काटा। इसी क्रम में छोटा मीरजापुर के रसुलागंज में अरुण चौरसिया के सानिध्य में, पकरी डोमरी में कृष्णा गुप्ता मोनू के नेतृत्व में तथा ब्लॉक मुख्यालय जमालपुर पर रतन गुप्ता की अगुवाई में केक काटा गया। नारायनपुर बाजार में संतोष गुप्ता के आवास पर केक काटने के साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं चंदौली में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप सिंह और अरुण गुप्ता की मौजूदगी में जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर दिलीप गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, विजय यादव, भोला गुप्ता, दीपक मौर्य, आशुतोष दुबे, नंदलाल गुप्ता, पिंटू यादव, छोटू चौबे, दिनेश यादव, तौकीर अहमद, अमृतलाल मौर्य, नागेंद्र साहनी, कन्हैया लाल, राकेश गुप्ता, शक्ति सिंह, सतीश चन्द्र पटेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!