December 12, 2025 6:39 am

अतिक्रमण हटाने व मांस मछलियों की दुकानों को बंद कराने को दिया शिकायती पत्र

सोनभद्र:(दुद्धी)सम्पूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को कस्बे के मुख्य मार्ग के किनारे से अतिक्रमण हटाने व शारदीय नवरात्र के दौरान मांस मछलियों की दुकानों को बंद करने को जिलाधिकारी के नाम उपजिलाधिकारी को विहिप के जिला सहमंत्री पीयूष कुमार ने दी।शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा बीते दिनों अतिक्रमण हटवाया गया था लेकिन पुनः अतिक्रम जारी है जिससे राहगीरों को परेशानियों का सबब झेलना पड़ रहा है।पुनः अतिक्रमण हटाने की मांग की।साथ ही खुले आवासीय क्षेत्र मलदेवा के राजघराना के पास खुले में धड़ल्ले से मांस की विक्री बिना मानकों के किया जा रहा है इसी प्रकार जाबर ग्राम के मुख्य मार्ग पर तथा महुली बाजार में मेंन रोड पर खुले आम मछली मांस का विक्रय किया जा रहा है जिससे आने वाले पवित्र नवरात्रि के त्योहार को देखते हुए सभी अवैध दुकानो को तत्काल बंद कराने की मांग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!