October 24, 2026 12:38 pm

मुख्यमंत्री महिला सुरक्षा केंद्र का शुभारंभ

सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) थाना विंढमगंज परिसर में आज मुख्यमंत्री महिला सुरक्षा केंद्र का शुभारंभ उपनिरीक्षक साहिद खान एवं महिला कांस्टेबल आराधना यादव की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए उपनिरीक्षक साहिद खान ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला सुरक्षा केंद्र 0.5 योजना महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण से जुड़ी एक महत्त्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। अब तक इस योजना के पांच चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। यह केंद्र हिंसा की शिकार बालिकाओं और महिलाओं को आवश्यक सहायता एवं सेवाओं से जोड़ने का कार्य करेगा। साथ ही उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के समाधान, परामर्श एवं सशक्तिकरण हेतु ठोस कदम उठाए जाएंगे। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण तैयार करना है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!