October 24, 2026 3:39 pm

एनटीपीसी रिहंद को ऊर्जा प्रबंधन पुरस्कार

सोनभद्र। बीजपूर (विनोद गुप्त) एनटीपीसी रिहंद ने अपनी कार्य कुशलता और दक्षता का परिचय देते हुए भारतीय उद्योग परिसंघ सीआईआई के लब्धप्रतिष्ठित राष्ट्रीय ऊर्जा प्रबंधन उत्कृष्टता पुरस्कार की कोटि में उत्कृष्ट ऊर्जा कुशल इकाई का पुरस्कार प्राप्त किया है।यह पुरस्कार दिनांक 16 से 18 सितंबर तक भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा हैदराबाद में आयोजित 26 वें राष्ट्रीय ऊर्जा प्रबंधन उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 समारोह के दौरान प्रदान किया गया। एनटीपीसी रिहंद की तरफ से यह पुरस्कार धनंजय कुमार सिंह उप महाप्रबंधक (ईईएमजी) और अनिल बिष्ट,उप महाप्रबंधक (ईईएमजी)ने ग्रहण किया। अनिल श्रीवास्तव कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख रिहंद ने परियोजना की इस उपलब्धि पर पूरी रिहंद टीम को बधाई देते हुए कहा कि रिहंद की यह उपलब्धि स्थायित्व नवाचार और प्रचालन उत्कृष्टता के प्रति स्टेशन की नेतृत्व प्रतिबद्धता को दर्शाती है।पिछले एक साल में रिहंद टीम ने ऊर्जा खपत को कम करने और प्रचालन उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए कई प्रमुख पहलों को लागू किया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!