सोनभद्र। बीजपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा स्थित सेवका मोड़ कार्यालय पर आज़ाद अधिकार सेना की बैठक विधानसभाध्यक्ष (दुद्धी) एवं स्पेशल ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेश्वर जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्वांचल प्रभारी डॉ. बी. नाथ, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष सोनभद्र डॉ. शोभित कुमार सिंह तथा वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि डॉ. बी. नाथ ने कहा कि आज़ाद अधिकार सेना का मूल सिद्धांत अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार का विरोध करना है। उन्होंने इसे “दूसरी आज़ादी की प्रथम क्रांति” बताते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनता के बीच जाकर मिशन को सफल बनाएं और लोगों को यह विश्वास दिलाएं कि “आप करेंगे समर्थन, हम करेंगे परिवर्तन।” जिलाध्यक्ष डॉ. शोभित कुमार सिंह ने भरोसा दिलाया कि जनमानस से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे। वहीं मंडल उपाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा ने संगठन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया।अध्यक्षता कर रहे विधानसभाध्यक्ष सतेश्वर जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।बैठक में अनिल कुशवाहा, एहसान अली, अब्दुल हकीम, सोहनलाल जायसवाल, हीरामणि विश्वकर्मा, उजागीर गुर्जर, अमरेश शर्मा, बाबूराम विश्वकर्मा, राजेश कुमार, लवकुश कुमार, हीरा गुप्ता, शिव वचन, हीरा सिंह, शिव प्रसाद सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









